बेबाक अंदाज वाले "डोनाल्ड ट्रम्प" का नाम तो आपने सुना ही होगा इन्होने दुनिया में अपनी पहचान अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में स्थापित की। उन्होंने 9 नवंबर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। आईये जानते इनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-
- उनका पूरा नाम डोनाल्ड जॉन ट्रम्प है।
- डोनाल्ड ट्रम्प 73 साल के हैं, उनका जन्म 14 जून 1946 को न्यूयॉर्क शहर, न्यूयॉर्क में हुआ था। वह पांच बच्चों में दूसरे सबसे छोटे हैं।
- डोनॉल्ड ट्रम्प के पिता एक रहीस व्यक्ति थे। ट्रम्प ने साल 1975 में अपने पिता से करीब 1 करोड़ डॉलर उधार लेकर अपनी कंपनी की शुरुआत की और आज उस कंपनी का नेटवर्थ लगभग 1000 करोड़ डॉलर है।
- उन्होंने न्यूयॉर्क मिलिटरी एकेडमी में भाग लिया। आज अपनी सफलता श्रेय वे उसको देते हैं।
- अमेरिका के 200 सबसे अमीर व्यक्तियों में से डोनॉल्ड ट्रम्प एक हैं। नवंबर 2016 तक उनकी कुल संपत्ति $ 3.7 बिलियन है।
- ट्रम्प धूम्रपान नहीं करते हैं और न ही मदिरा पान करते हैं। उनके बड़े भाई रेड जूनियर की मौत हो चुकी है , डोनाल्ड से इस फैसलों का आग्रह किया।
- डोनाल्ड ट्रम्प दुनिया भर में लगभग 18 गोल्फ कोर्स के मालिक हैं और इसका संचालन करते हैं। डोनाल्ड WWE के प्रशंसक हैं।
- डोनाल्ड ट्रम्प राजनीति में आज से करीब कुछ ही साल पहले कदम रखा और एतिहासिक की बात ये है की 63 साल बाद जाकर अमेरिका को कोई गैर राजनितिक व्यक्ति राष्ट्रपति मिला है।
- उनकी तीन बार शादी हो चुकी है।उन्होंने 1977 में पहली शादी इवाना ज़ेलनिकोवा से की और 1991में उनका डेवोस हो गया, फिर दूसरी पत्नी 1993-1999 तक मार्ला मेपल्स रहीं और उनकी तीसरी पत्नी 2005 से वर्तमान तक मेलानिया नोज़।
- उनकी तीन शादियों में से उनके पांच बच्चे हैं। उनकी पहली शादी से तीन बच्चे हैं, डोनाल्ड जूनियर, इवांका ट्रम्प और एरिक ट्रम्प। ट्रम्प की दूसरी पत्नी से उन्हें टिफ़नी नामक एक बेटी है। उनके पांचवें बच्चे का जन्म 20 मार्च 2006 को हुआ, जिसका नाम बैरन था। डोनाल्ड ट्रम्प के आठ ग्रैंडचिल्ड्रेन हैं।
- 73 साल के डोनॉल्ड ट्रम्प अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज़ राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोनॉल्ड रींगन (1981 से 1989) के नाम था। जो की 69 साल के उम्र में राष्ट्रपति बने थे।
कभी-कभी एक लड़ाई हारने से आपको युद्ध जीतने का एक नया तरीका मिल जाता है।


0 Comments