Increase Your Memory Power | दिमाग की याददाश्त शक्ति बढ़ाएं ||


कमजोर शक्ति आजकल प्रायः युवा लोगो में जाती है। बुढ़ापे में भी इसकी आम शिकायत रहती है। अत्यधिक चिंता या भय से ग्रस्त होने पर अथवा क्रोध या शोक से प्रभावित होने पर या अत्यधिक पढ़ने से स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है। इसको ठीक करने के लिए  घरेलु उपचार ,निम्नलिखित हैं। 
  1. शंख पुष्पी को पीसकर  चूर्ण बनाएं और 250 ग्राम दूध में आधा चम्मच शंख पुष्पी और 1 चम्मच शहद मिलाकर प्रातः काल लें। 
  2. शंख पुष्पी , ब्राह्मी , आंवला ,गिलोय और जटामासी इन सबको समान मात्रा में लेकर चूर्ण  बनाएं और सुबह शाम आधा चम्मच चूर्ण सादे पानी से लें। 
  3.  आठ-दस बादाम रात्रि को पानी में भिगोयें  तथा सुबह इनके छिलके उतारकर अच्छी तरह  पीस लें। २५० ग्राम देशी गाय के गर्म दूध में इसे मिलाएं तथा थोड़ा सा काली मिर्च चूर्ण और दो चम्मच शहद दूध में मिलाएं (दूध  ठंडा होने पर  ही शहद मिलाएं) इसके साथ दूध में १  चम्मच देशी गाय का घी भी मिलाएं और सेवन करें। 
  4. प्रतिदिन गाय के दूध के साथ १ आँवले का मुरब्बा लेने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। 
  5. गाय के दूध में ८-१० खजूर उबालकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। 
  6. गाय के दूध  मुलहठी का १ चम्मच चूर्ण मिलाकर पियें लाभ मिलेगा। 
  7. पीपल के पेड़ की छाल का चूर्ण शहद के साथ चाटें। 
  8. आम का रस , अदरक का रस , और तुलसी के पत्तों का रस बराबर मात्रा में लेकर शहद के साथ उपयोग करें। 
  9. पिस्ता तथा टिल के लड्डू खाने से याददाश्त बढ़ती  है। 
  10. सौंफ का पाउडर बनाकर शहद में मिलाकर चाटें याद करने की शक्ति बढ़ेगी। 
  11. दाल चीनी का नियमित सेवन करें। मसालों के रूप में भी उपयोग हैं। तथा इसकी चाय बना कर भी पी सकते हैं या फिर दालचीनी और शहद के  मिश्रण का भी उपभोग कर सकते हैं। 
  12. पीपल के ४-५ फलों का चूर्ण बनाएं और १ चम्मच चूर्ण सुबह गर्म पानी के साथ लें।

सफलता तब मिलती है जब आपके सपने आपके बहानों से बड़े हो हो जाते हैं 

Post a Comment

1 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)