दृश्य 1
कक्षा में प्रवेश करना
(बच्चे कम हूटिंग के साथ कक्षा में प्रवेश कर रहे हैं।
शिक्षक प्रवेश करता है और बच्चों से कहता है कि)
शिक्षक: - गुड मॉर्निंग बच्चों........ (प्यार भरी अदाओं के साथ )
एक लड़का -अरे, ठीक है ठीक है ये सब तो होता रहेगा अटेंडेंस बोलिये अटेंडेंस।
शिक्षक: - ले रहे है इतने जल्दियाये काहें रहे हो
शिक्षक: - रोल नंबर 1
बच्चे: - प्रेजेंट सर
शिक्षक: - रोल नं .2
बच्चे: - एब्सेंट सर ( लड़की बोलती है )
टीचर: - आज तुम्हारी दोस्त क्यों नहीं आयी वो तो हमेशा आती है
एक लड़का बोलता है: - सर , आज तो मॉनिटर ही नहीं आयी । (हलके
मज़ाकिया अंदाज़ में )
(तब, एक लड़की कुछ कठोर एक्सप्रेशन के साथ हल्का सा मुड़ कर देखती है )
टीचर: - चलो छोड़ो, अटेंडेंस बोलो।
शिक्षक: - रोल नं .3
बच्चे: - प्रेजेंट सर
शिक्षक: - रोल नं। 4
बच्चे: - प्रेजेंट सर
शिक्षक: - रोल नंबर 5
बच्चे: - एब्सेंट सर।
शिक्षक: - रोल नंबर 6
बच्चे: - प्रेजेंट सर।
शिक्षक: - रोल नं। 7
बच्चे: - प्रेजेंट सर।
शिक्षक: - रोल नं। 8
बच्चे: - प्रेजेंट सर।
शिक्षक: - रोल नं। 9
बच्चे: - प्रेजेंट सर।
शिक्षक: - रोल नंबर 10
बच्चे: - एब्सेंट सर ।
(अब, शिक्षक अपनी पुस्तक खोलता है)
टीचर बच्चों से -
सभी लोग अपना बुक निकालो, एग्जाम करीब आ रहा है आज हम लोगों को चैपटर ३ ख़त्म करना है ।
बैकबेंचर - भक्क, हमको तो पते नहीं था।
२ बैकबेंचर - झुठै कहत है।
(टीचर उस बच्चे के पास आता है और पूछता है। )
टीचर - कौन बोला बे !
बच्चा - सर, हमने नहीं बोला सर स सर हमको नहीं पता।
टीचर - बोलना भी मत | थोक देंगे फिर बोलने लायक नहीं बचोगे | ( मजाकिया अंदाज़ में )
(बच्चा अपनी सीट पर जाकर बैठता है )
(सभी बच्चे एक दूसरे से बातें करते हुए बुक निकालते है और टीचर पढ़ना शुरू कर देता है )
(एब्सेंट हुई लड़कियां लेट से आती हैं )
(सहायक लड़की क्लास में बैठी लड़की से इशारों में " Hi " करती है, टीचर मुड़ कर एंट्री गेट की तरफ देखता तभी )
लीड गर्ल- May i, come in sir.
टीचर: - तुम्हारा कैसे लेट हो गया जी ?
लीड गर्ल- सर, ट्रैफिक ज़ाम की वजह से लेट हो गया ।
सहायक लड़की- सॉरी सर, आज के बाद ऐसा नहीं होगा ।
टीचर: - चलो ठीक है अंदर आ जाओ, दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए |
(लड़कियां अंदर चली आतीं है और अपनी-अपनी किताबें निकालने लगती है )
(टीचर कहता है जो लेट से आये है वो चैपटर 3rd खोल ले और जो मैं पढ़ाने जा रहा हूँ उस पर ध्यान दें।)
---------------------------मध्यांतर संगीत------------------------------
(अब,जो लड़का एब्सेंट रहता वो अपने स्टाइल के साथ एंट्री करता है )
लड़का: - May i come in sir ?
(टीचर ने उसे इग्नोर किया।
कुछ सेकंड के बाद लड़का फिर बोलता है )
लड़का :- आएं सर जी|
टीचर: - अब तक कहाँ थे ? (लड़के की तरफ चेहरा करके बोलते है )
लड़का: - अरे सर, हो गयी देर बस...
टीचर: - ठीक है जा बैठ |
(लड़का अपनी सीट के करीब पहुंचा ही था अचानक उसका (funny) रिंगटोन बज उठता है )
(लड़का अपनी अदाओं कॉल काटते हुए )
लड़का:- स..सॉरी सर सॉरी.......
टीचर:- चुप! निकल! भाग ! बहार ! ( छलकते हुए, खौलते पानी की तरह )
(फिर लड़का सर झुकाये हुए बहार जा रहा होता है अचानक फिर से लड़के का (funny) रिंगटोन बजता है! और सर को देखते हुए लड़का भागता है जल्दी से (with funny style ) )
----------- [पर्दा गिरता है ]---------
दृश्य 2
--------------------------
सभी बच्चे अपने-अपने सीट पर आकर बैठते है
( एक आशिक लड़का दोस्त को इशारा कर के अपने crush के बारे में बताता है )
( लड़की के करीब होते होते )
आशिक -
वो रही मोहब्बत मेरी , _ उसका नाम है |
खबर उसको है नहीं, अधूरा अभी ये श्याम है |
लड़की -
सार....
(चमकते हुए )
टीचर -
हा बेटा हा दो बार बोलो, दो बार
( लड़की थोड़ा सा नाक से बोलते हुए | मासूमियत भरे अंदाज़ में | टूटी सांस में जल्दी जल्दी | इश्क़ से अनजान)
लड़की -
सर वो लड़का बोल रह है,
वो रही मोहब्बत मेरी __ उसका नाम है |
खबर उसको है नहीं, अधूरा अभी ये श्याम है |
( लड़की बगल के शयाम की ओर इशारा करते हुए )
श्याम तो पूरा है सार...
टीचर - समझ गया मैं ( लाठी हाथ में लेते हुए )
( लड़का सीट से उठता है डरी और मजाकिया अंदाज़ के साथ | अजय देवगन )
यकीं नहीं था हमको, दिल टूटे गए अइसे
दिल तो टूट गया ही है ,अब हड्डी भी टूटेगी, अब हड्डी भी टूटे गी |
टीचर -
ये रही रुकावट तेरी , मंदबुद्धि उसका नाम है
पढाई लिखाई मन लगता नहीं हे हे....
क्युकी चिरकुटई तेरा काम है |
चिरकुट कहीं का
चल पीछे से मुर्गा बन
लड़का - ( इमोशनल अंदाज़ में आहें भरते हुए )
नहीं सर, नहीं सर मुर्गा नहीं मुर्गा नहीं इज्जत चली जाएगी मेरी | कंही मुँह दिखने लायक नहीं रहूँगा मैं इज्जत पे दाग लग जाएगा मेरे | इज्जत नीलाम हो जायेगी मेरी। दोस्तों के सामने मेरा दामन कलंकित हो जायेगा सर |
( श्रीकान्त के अंदाज़ में )
टीचर -
चल बे चूतिये,
मुर्गा बनने के लिए बोलै है सिर्फ,
और कुछ नहीं करूँगा,
इतने ख़राब संस्कार नहीं मेरे
( लड़का आनंद के सांस लेते हुए )
लड़का - मेरी तो साँसे अटक गयी थी सर आपका देख के |
( टीचर अचंभित भरी निगाहों से )
(फिसलती हुई आवाज के साथ )
लड़का -
सॉरी सर आपको देखकर |
------------ [पर्दा फिर से गिरता है ]-----------
एग्जाम टाइम
सभी बच्चे पढ़ रहे होंगे पीरियड स्टार्ट होने से पहले
कुछ समय बाद बेल्ल लगती है और टीचर की एंट्री होती है |
एक स्ट्रिक्ट टीचर एंट्री करता है (अपने पुरे खतरनाक ऐटिटूड के साथ )
और कहता है की
टीचर- जिसके पास किताब , कॉपी , मोबाइल फ़ोन्स है या कुछ भी हो वहाँ टेबल पर रख दो |
(तो सभी बच्चे टेबल पर आकर अपना-२ सामान रखने लगते है |)
(फिर टीचर एग्जाम कॉपी देना शूरु कर देता है | )
और फिर टीचर कहता है योर टाइम स्टार्टस नाउ |
और उसके बाद बच्चे अपना एग्जाम पेपर सोल्व करने लगते है |
टीचर को रोल ना ५ . & रोल नो. ६ बात करते हुए मिलते है
तो टीचर उन्हें दोनों हाथो से एक साथ मारता है|
और इसी तरीके से टीचर कई लोगो को चीटिंग करते वक़्त पीटता है |
फिर टीचर टेबल के तरफ जाता है जहां बच्चे अपना सामान रखे रहते है |
तो वहाँ पर उसे परफ्यूम , कंघी , माउथ फ्रेशनर इत्यादि बेकार चीज़ दीखता है|
टीचर - परफ्यूम को हाथ में लेकर पूछता है किसका है ये ( बहुत गुस्से से )
बच्चा ( डरते हुए ) - सर, मेरा है|
टीचर - एग्जाम में परफ्यूम क्यों लाये हो?
बच्चा - सर जी , हमरा नु रतिया के बियाहै में जाये के रहल येही से हमारा के लेआवे के परल ह |
हम सोचनी ह की ऐहिजे से परीक्षा देके चल जाईब।
टीचर - उसको पटक -२ के मारने लगता है , और क्लास से बाहर भगा देता है |
( बच्चे के जाने के बाद टीचर बच्चो को सुनाते हुए कहता है की हीरो बनने आये है पढ़ना - लिखना
तो है नही बतमीज़ ! और उस लड़के की कॉपी देखते हुए कहता है की वाह पढ़ना तो है नहीं शायरी लिखते है| और फिर वह शायरी पढ़ने लगता है | कहता है इ तो कबीर के फैन लग रहा है
गुरु जी नंबर दैदिहौ | हमको कुछ नहीं आता है |
शादी हमारा होत नहीं है | राडुआ हमको सब कहता है |
कला अक्षर भैंस बराबर | आपै एक विधाता है |
( मस्ती में कुछ बच्चे क्लास रूम में आते है तथा आपस में बात करते है )लड़का - अबे कुछ याद है | दूसरा लड़का :- नहीं यार , पूरा याद है|
0 Comments