उच्च रक्तचाप ह्रदय, गुर्दे, और रक्त सञ्चालन प्रणाली की गड़बड़ी के कारण होता है | यह रोग किसी को भी हो सकता है शरीर में इसके होने से अन्य कई प्रकार की बीमारियां घर कर लेती हैं | कई वर्षो तक तो इसका पता भी नहीं चलता जब तक की ये अपना असर अच्छे से न दिखने लगे | जो लोग भय ,क्रोध , दुःख से घिरे रहते हैं उन्हें यह रोग अधिक होता है जो लोग अधिक परिश्रम करते है तथा अधिक तनाव में रहते हैं , शराब या धूम्रपान अधिक करते है उन्हें भी होता है इसमें सिर दर्द होता है और चक्कर आने लगते हैं दिल की धड़कन तेज हो जाती है आलस्य होना , जी घबराना , काम में मन न लगना , पाचन क्षमता का कमजोर हो जाना , और आँखों के सामने अँधेरा आना , नींद न आना आदि लक्षण होते हैं इसके घरेलु उपाय निम्न्लिखित हैं |
कच्चे लहसुन की एक -दो काली पीसकर प्रातः काल चाटने से उच्च रक्तचाप सामान्य होता है |
शहद में नींबू का रस मिलाके सुबह शाम चाटने से उच्चा रक्तचाप कम होता है |
कोमल नीम की पत्ती चबाने से या उनका रस निकल कर पीने से भी रक्तचाप कम होता है |
मुसम्बी के रस के साथ उपवास हो तो भी आराम मिलता है |
उच्च रक्तचाप के रोगी को साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग लाभकारी होता है |
नियमित पपीता खाने और ताजे मीठे सेब खाने से रक्त चाप नीचे आता है दिन में और कुछ न लें |
सफ़ेद प्याज के रस को शहद में मिला कर ले |
पुदीने की पत्तियां + सेंधा नमक + काली मिर्च + किसमिस की चटनी बना कर खाएं |
प्रातः काल देशी गाय का गोमूत्र पीने से उच्च रक्तचाप कम होता है |
उबले हुए आलू सेंधा नमक के साथ खाएं | चुकंदर + गाजर + संतरा + पपीते का रस (बराबर मात्रा में ) पीएं |
तरबूज का रस सेंधा नमक के साथ लेने से काफी आराम मिलता है |
प्रतिदिन रात को गरम पानी में त्रिफला चूर्ण लेने से यह बीमारी दूर होती है |
सौंफ, जीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनाएं तथा सुबह शाम सादे पानी से ले आराम मिलेगा |
आंवले का रस सबसे अधिक लाभकारी है अथवा आंवले का मुरब्बा भी ले सकते है | खाने में मूली का नियमित सेवन करें |
सर्पगन्ध बूटी के जड़ का पावडर बनाकर दिन में सामान्य पानी में तीन बार लें यह अच्छी औषिधि है |
गरम पानी में नींबू निचोड़ कर और उसमे शाद मिलाकर (गुनगुने पानी में) लगातार पंद्रह दिन तक पानी पिए उच्च रक्तचाप सामान्य हो जायेगा |
2 Comments
Useful blog
ReplyDeletevery nice and informative blog
ReplyDeleteplease check link too
https://kidscricketcoaching.blogspot.com/2020/05/episode-12-front-foot-defense-drill-in.html